दुनिया के सबसे रईस अरबपति बने लैरी एलिसन! एलन मस्क का ये रहा रैंक..
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- दुनिया के सबसे रईस अरबपति अब एलन मस्क नहीं बल्कि ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन हैं. असल में एलिसन की संपत्ति में अचानक से उछाल आया है उनकी कुल संपत्ति 395.7 अरब डॉलर बताई जा रही है. एलिसन दुनिया के अरबपतियों में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गया है. वहीं टेस्ला के मालिक 20221 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे. काफी लंबे समय तक शीर्ष पर बने रहे. अलग अलग मौके पर अमेजन के जेफ बेजोश व एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने पछा़ड़ा है. फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर रैंकिंग के अनुसार एलिसन की कुल संपत्ति 395 अरब डॉलर के पार पहुंच गई. बुधवार को एरिकल के शेयर 41 प्रतिशत तक बढ़ गए थे. जिसको साल 1992 के बाद बड़ी वृद्धि बताई जाती है. ओरेकल का बाजार मुल्याकंन अब 947 अरब डॉलर का हो गया है. बता दें कि 81 साल के लैरी एक अमेरिकी उद्यमी है. जिन्होने ओरेकल कॉर्पोरेशन की स्थापना की है. पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन बताया जाता है. शिकागो विश्वविद्यालय से उसने अपनी पढ़ाई कर रहे थे लेकिन डिग्री पूरा करने के पहले ही पढ़ाई छोड़ चुके थे. वर्ष 1977 में लैरी एलिसन ने बॉब माइनर और एड ओट्स के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबोरेटरीज (SDL) की स्थापना की थी.
ये भी पढ़ेंः- Pitru Paksha 2025: क्या है पितृपक्ष की परंपरा ये है अंगुठे के तरफ से पित्तरों को जल चढ़ाने के नियम..