अपने कई पड़ोसी देशों से भारतीय पासपोर्ट बेहतर

दुनिया भर में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग गिरी, ग्लोबल लिस्ट में और नीचे खिसका भारत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 'ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स' 2026 में भारतीय पासपोर्ट को और झटका लगा है. इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग नीचे गिर गई है. भले ही यह गिरावट एक पायदान की हुई है, लेकिन 125वें स्थान की रैंकिंग भी भारत के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती है. 2025 में भारत 124वें नंबर पर था. भारतीय पासपोर्ट की स्थिति नामीबिया, फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से भी पीछे है. दूसरे देशों की तुलना में भारतीय पासपोर्ट की एक अच्छी खबर यह कै कि दुनिया की 26 जगहों पर बिना किसी पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं.

भारतीय पासपोर्ट के साथ अच्छी बात यह है कि इसके धारक अभी भी भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस जैसी जगहों पर बिना किसी परेशानी के जा सकते हैं. भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए इन देशों में पहुंचने पर 'वीजा ऑन अराइवल' की सुविधा है. हालांकि,88 प्रमुख देशों ऐसे हैं, जहां भारतीयों को जाने से पहले वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता है. इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं.

भारत के पड़ोसी देशों के पासपोर्ट की क्या है स्थिति?

भारत के पड़ोसी देशों में चीन सबसे अच्छी स्थिति में है. हालांकि वह भी टॉप 100 की लिस्ट से बाहर है. इंडेक्स में चीन का 104वें स्थान पर है. अन्य पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 166वें और नेपाल 164वें स्थान पर है. पाकिस्तान की हालत तो और भी बुरी है. पाकिस्तान इस इंडेक्स में 188वें पायदान पर है.

टॉप 10 देशों के पासपोर्ट की स्थिति

# रैंक देश ग्रुप वीजा फ्री देश
1 1 सिंगापुर 192
2 2 जापान, दक्षिण कोरिया 188
3 3 डेनमार्क, लक्जमबर्ग, स्पेन, स्वडन, स्विटजरलैंड 186
4 4 ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड्स, नार्वे 185
5 5 हंगरी, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, यूएई 184
6 6 क्रोएशिया, चेचिया, स्टोनिया, माल्टा, न्यूजीलैंड, पोलैंड 183
7 7 ऑस्ट्रेलिया, लात्विया, लिचेन्सटेन, यूके 182
8 8 कनाडा, आइसलैंड, लिथुआनिया 181
9 9 मलयेशिया 180
10 10 अमेरिका 179

 

यह भी पढ़ें: आखिरी लमहों के गोलों से ब्राजील का विश्व कप से डब्बा गोल! हार से हताश स्टार स्ट्राइकर नेमार ने लिया संन्यास