देश-विदेश

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, शस्त्र लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: गृह मंत्रालय, भारत से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि  गृह मंत्रालय ने  हथियार लाइसेंस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब हथियार लाइसेंस व्यवस्था के लिए आवेदन करने की हर प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि अब नए गन लाइसेंस लेने या अपने पुराने लाइसेंस को रिन्यूअल करने वाले सभी आवेदन अब ऑनलाइन हो गए हैं. कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. 

जिन्हें भी हथियार का लाइसेंस लेना हो या अपने पुराने लाइसेंस को रिन्यूअल करवाना हो, वह सभी नई व्यवस्था के तहत आवेदक भारत सरकार के पोर्टल www.ndalalis.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आप आवेदन अपनी खुद की आईडी बनाकर कर सकते हैं या फिर आप एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.    आपके द्वारा आवेदन किए जाने के बाद इसकी जानकारी  संबंधित एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को दी जाएगी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी अपनी जांच प्रक्रिया पूरी करेंगे. हथियार लाइसेंस व्यवस्था को ऑनलाइन करने के पीछे की वजह यह है कि अभी तक सभी हथियार लाइसेंस ऑफलाइन चल रहे थे और मुख्यालय को यह जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी कि हथियार लाइसेंस साल में कितने  कारतूस खरीद रहे हैं या हथियार से संबंधित अन्य जानकारी क्या है. गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद अब इन सभी लाइसेंस और शस्त्रों की जानकारी डिजिटल पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, जिससे पूरी व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित बन सके.

यह भी पढ़ें: रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस