'धुऱंधऱ' RS पहुंचे RSS मुख्यालय, हेडेगवार-गोलवरकर को श्रद्धांजलि, संघ प्रमुख से डेढ़ घंटे मुलाकात, सोशल मीडिया पर बवाल
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: फिल्म 'धुरंधर 2' की बम्पर सफलता के बीच शनिवार को RS यानी रणवीर सिंह अचानक नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मुख्यालय पहुंच गये. रणवीर सिंह ने संघ के मुख्यालय में रणवीण सिंह ने न सिर्फ संघ के संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार और एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी, बल्कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ करीब डेढ़ घंटे बातचीत भी की. संघ मुख्यालय पहुंचने और संघ प्रमुख से देर तक मुलाकात करने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. क्योंकि इस मुलाकात की फैंस ने भी कल्पना नहीं की थी, इसलिए लोग और फैंस अपने-अपने तरीके से इसका मतलब निकालने लगे हैं.
धुरंधर फिल्म के कारण सुपर स्टार रणवीर सिंह का लोगों के जेहन में एक अलग तरह की छवि बनी हुई है, लेकिन जब वह नागपुर पहुंचे तो उनका हुलिया पूरी तरह से बदला हुआ था. वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सीधे संघ मुख्यालय पहुंचे. संघ मुख्यालय में रणवीर सिंह और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत चली. जानकारी के अनुसार, इस मुलाकात में उन्होंने अपनी फिल्म पर भी चर्चा की और संघ की गतिविधियों से भी परिचित हुए.
सोशल मीडिया पर आने लगीं प्रतिक्रियाएं
रणवीर सिंह और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच और क्या-क्या बातें हुईं इसका अभी तक विस्तार से खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस मुलाकात ने सोशल मीडिया को गर्म होने का एक बड़ा मसाला जरूर दे दिया. सोशल मीडिया ने इस मुलाकात को धुरंधर का संघ का प्रचार तक घोषित कर डाला. मानों संघ के प्रचार के कारण इस फिल्म को इतनी बड़ी सफलता मिला है. कई लोगों ने इसे धन्यवाद मुलाकात तक करार दे दिया. मानों मनोरंजक फिल्म के कारण नहीं, बल्कि किसी वैचारिक एजेंडे कारण फिल्म को सफलता मिली है.
विचारधारा से प्रभावित होना नई बात नहीं
बता दें कि इस समय संघ अपनी स्थापना के सौ साल पूरे होने का समारोह आयोजित कर रहा है. इसलिए ठीक इस मौके पर रणवीर सिंह का इस तरह से संघ मुख्यालय पहुंचने का कुछ और मतलब निकाला जा रहा है, जबकि विचारधारा ऐसी चीज है जिससे प्रभावित होना कोई नई बात नहीं है. फिल्मी सितारों से भी लोग प्रभावित होते हैं. हाल ही में जब सलमान खान मुंबई में आयोजित संघ के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे, तब मोहन भागवत ने युवाओं के फिल्मी सितारों से प्रभावित होने का जिक्र किया था. उसी प्रकार करण जौहर ने भी मोहन भागवत को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व और प्रभावशाली वक्ता करार दे चुके हैं. उन्होंने सांस्कृतिक क्षेत्र में संघ के योगदानों की भी सराहना की थी.
बचाव में आगे आये धुरंधर के निर्देशक संदीप रेड्डी
रणवीर सिंह के संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर मचे बवाल पर फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को बीच में आना पड़ा. उन्होंने सिर्फ बीच-बचाव ही नहीं किया, बल्कि आलोचना करने वालों को तीखा जवाब भी दिया. उन्होंने कहा कि सच को प्रचार बताना आज का सबसे बड़ा छल है और इस मानसिकता को आधे अधूरे कदमों से नहीं, बल्कि पूरी ताकत से जवाब दिया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र से चल रही है NDA, जनता त्रस्त, कैबिनेट ठप, सिस्टम फ्लॉप — तेजस्वी ने साधा सरकार पर निशाना!