शोले में हेमा मालिनी से गले मिलने वाला सीन दोबारा करवाने के लिए स्पॉट बॉयज को 2 हजार रुपए दिए थे धर्मेंद्र
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- 89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों काफी खराब चल रही है और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शोले के सेट से एक पुराना किस्सा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. जिसमें हेमा मालिनी का गले लगाने वाला सीन बार बार शूट करवाने के लिए स्पाट बॉयज को पैसे दिए थे. फिलहाल सांस से जुड़ी समस्या को लेकर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालत को लेकर सोशल मीडिया में तरह तरह की अफवाह फैल रही है लेकन परिवार वालों ने ये साफ कर दिया है कि अभिनेता धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं. सलमान, शहरुख, गोविंदा जैसे सुपरस्टार भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. बसंती को शोले में रिवाल्वर चलाना सिखाते थे धर्मेंद्र इस बीच ही- मैन का हेमा से जुड़ा किस्सा एक बार फिर से सुर्खियों पर है. जिसमें बताया जा रहा है कि ही मैन ने हेमा से गले लगाने वाला सीन दोबारा करने के लिए स्पॉट वायज को पैसे दिए थे. 1975 में आई फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र, हेमा मालिनी को बेहद पसंद करते थे. एक सीन था जिसमें हेमा का किरदार का नाम बसंती था और धर्मेंद्र उसे रिवाल्वर चलाना सिखाता था. धर्मेंद्र ने इसे बार बार शुट करवाने की योजना बनाई. ड्रामें को करवाने के लिए करीब 2000 रुपए खर्च किए गए थे रिपोर्ट्स के मुताबिक सेट के स्पॉट बॉयज को 20-20 रुपए देकर जानबुझकर टेक बिगाड़ने को कहा था. कोई रिफ्लेक्टर गिरा देता, कभी कैमरा ट्रॉली गिरा देता, कभी साउंड हल्का कर देता, ये सारे हथकंडे अपनाने का एकमात्र उद्देश्य था कि हेमा के साथ गले मिलने वाला सीन दोबारा हो जाए. बताया जाता है कि इस ड्रामें को करवाने के लिए करीब 2000 रुपए खर्च किए गए थे. जब हेमा को ये बात पता चला तो वो नाराज होने के बजाय धर्मेंद्र की शरारत से प्रभावित हो गई.
पहले से शादीशुदा थे धर्मेंद्र बता दें कि धर्मेंद्र पहले से ही शादी शुदा थे. प्रकाश कौर से पहले ही शादी कर लिए थे और तलाक संभव नहीं था. हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया था औक निकाह किया था. फिर दोनों की पारंपरिक रीति रिवाज से शादी हुई थी. बॉलीवुड के यादगार प्रेम कहानियों में से ये रिस्ता गिना जाता है. बता दें कि धर्मेद्र के हेमा के साथ दो बेटियां है इशा देओल व अहाना देओल. वहीं पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ उनके बेटों सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजीता हैं.
ये भी पढ़ेंः- 9/11 अमेरिका, 26/11 मुंबई, 10/11 दिल्ली, आखिर क्या है आतंकी हमले की 11 नंबर का कनेक्शन, आइए जानते हैं...