आज जारी होगा CISCE 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें डाउनलोड
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: CISCE के 10वीं और12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. इस बार परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों का इंतजार आज समाप्त होने वाला है. CISCE बोर्ड आज सुबह 11 बजे ICSE की 10वीं और 12वीं के परीक्षा के परिणाम को जारी कर सकता है. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर की मदद से अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे. इसके माध्यम से आप अपने परीक्षा के परिणाम को देख तो पाएंगे मगर यह मार्कशीट अस्थायी होगी. छात्रों को अपना स्थायी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बार CISCE बोर्ड परीक्षा में कुल लगभग 4.1 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. इनमें ICSE कक्षा 10वीं के लगभग 2.6 लाख छात्र और ISC कक्षा 12वीं के लगभग 1.5 लाख छात्र शामिल हैं. जिन्हें परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. इसके अलावा छात्रों को सभी विषय में100 में से कम से कम 35 अंक प्राप्त करना जरूरी है. यदि कोई छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करता है, तो वह फेल कर जाएगा.
वहीं यदि छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं है और उसे यह लगता है कि कॉपी जांचने वाले शिक्षक ने उसे कम अंक दिया है तो, वैसे छात्र अपने कॉपी की दुबारा से जांच करवा सकते हैं. वह 1 मई 2026 से 4 मई 2026 तक प्रति विषय 1000 रुपये शुल्क देकर अपने उत्तर पुस्तिका की जांच दोबारा से करवा सकते हैं. जिसके बाद रिचेकिंग का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा.
यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जायें.
- वेबसाइट पर ICSE या ISC Result लिंक चुनें.
- फिर Unique ID, Index Number और Captcha भरकर Show Result पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मिल पर छापा, 2 लाख की लकड़ी जब्त