केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री का

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार

न्यूज़11 भारत  नई दिल्ली/डेस्क: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दी गई है. राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने की मंजूरी दे दी है.

राष्ट्रपति सचिवालय ने जारी की अधिसूचना राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नई व्यवस्था लागू होने तक प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे. यह जिम्मेदारी उन्हें अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) के रूप में सौंपी गई है.

मौजूदा मंत्रालयों के साथ निभाएंगे नई जिम्मेदारी सरकारी आदेश के अनुसार, प्रह्लाद जोशी के पास पहले से मौजूद मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों का निर्वहन पहले की तरह करते रहेंगे, जबकि शिक्षा मंत्रालय का काम भी अतिरिक्त रूप से उनके अधीन रहेगा.