मुझ जैसी अभागन कोई और न बने.. करवा चौथ पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी रखा व्रत
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: भोजपुरी सिंगर और पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में करवा चौथ का व्रत रखा. इस व्रत के दौरान ज्योति ने चांद की पूजा की और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया. लाल साड़ी में सुहागन की तरह सजीं ज्योति ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा "पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है, मेरी जैसी अभागन कोई और न बने. सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं."
हालांकि, यह व्रत ऐसे समय में रखा गया जब पवन और ज्योति के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा हैं. ये मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका हैं. ज्योति का आरोप है कि उन्हें घर से निकालने के लिए पवन ने पुलिस को बुलाया था. सोशल मीडिया पर फैंस ज्योति को हौसला देते नजर आ रहे हैं. कुछ यूज़र्स ने लिखा कि ऐसी पत्नी हर पुरुष को मिले और एक दिन ज्योति सिंह बिहार में विधायक बनेंगी.
सीएम योगी से मदद की गुहार विवाद के बीच ज्योति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा "केंद्र और राज्य सरकार 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को आगे बढ़ाओ' जैसे नारों के बावजूद आपकी पुलिस ही एक बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर उस नीति का मजाक बना रही हैं." दूसरी ओर पवन सिंह ने मीडिया के सामने ज्योति सिंह पर चुनाव लड़वाने का दबाव डालने का आरोप भी लगाया. पवन का कहना है कि ज्योति केवल विधायक बनने की इच्छा रखती है और उनके पिता ने भी उनसे कहा था कि बस एक बार बेटी को विधायक बनवा दो, फिर चाहे छोड़ देना.
यह भी पढ़े: फेसबुक ने अखिलेश यादव का पेज किया ब्लॉक, सपा ने लगाया आरोप, सामने आई असली वजह