देश-विदेश

Astrology Tips: रोजाना इन कामों से बदल सकते हैं अपना किस्मत

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- कई तरह के प्रयास करने के बाद भी कई लोगों का दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ता. वास्तु शास्त्र व ज्योतिषशास्त्र में इससे संबंधित कई उपाय बताए गए हैं. जिनकी मदद से आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं. ऐसे में आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो कि काफी हद तक आपकी मदद कर सकती है.  रोजाना करें ये काम  रोजाना पूरे श्रद्धाभाव के साथ अपने इष्ट देव पूजा अर्चना जरुर करें. विशेषकर रोजाना विशेषकर मंगलवाल व शनिवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना जरुर करें. हनुमान जी को कलयुग का जागृत देव माना जाता है. ऐसे में इनके पूजे अर्चना से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. साथ ही काम में सफलता की प्राप्ति की संभावना बढ़ सकती है. इसके बाथ ही अगर आप रोजाना गायत्री मंत्र पढ़ते हैं तो इससे साकारात्मक उर्जा का माहौल बनता है. इससे  भी आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं.  "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप  दुर्भाग्य से मुक्ति पाने के लिए आप हर रोज सुर्य देव पर जल अर्पति कर सकते हैं. जल अर्पित करते समय "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप जरुर करें. साथ ही अपने क्षमताानुसार दान पुण्य व अच्छे कर्मों से देवी देवताओं का आशीर्वाद भी आपके उपर बना रहता है. जिससे दुर्भाग्य की स्थिति दूर हो सकती है. 

घर से हटाएं ये चीजें घर में पुरानी बेकार पड़ी टूटी वस्तुओं को भी हटा देना चाहिए. इसके साथ बेकार पड़े जूते व बंद घड़ी को भी घर पर न रखें, इससे घर पर नाकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है. जिससे दुर्भाग्य बढ़ता है. साथ ही घर पर खंडित देवी देवताओं की मुर्ति भी रखना अशुभ माना जाता है. क्षमा-याचना करते हुए इसे किसी साफ नदी में प्रवाह कर सकते हैं. इससे आपको दोष का सामना नहीं करना पड़ता.  ये भी पढ़ेंः- गंगा के वेग की रफ्तार.. क्या बंगाल के हुगली में रहेगी बरकरार! बिहार के बाद बंगाल जीतना कितना कठिन?