अमृतसर: गुरुद्वारे में संगत के बीच अचानक गिर गई भारी लोहे की प्लेट, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: अमृतसर से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अमृतसर स्थित गुरुद्वारा शहीदां साहिब में कार सेवा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. शटरिंग की एक भारी लोहे की प्लेट अचानक से नीचे गिर गई. इस घटना से गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई वहीं, 8 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना के बाद ADSP विशालजीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा साहिब में चौपहिरा के दौरान संगत जाप कर रही थी. इसी दौरान शटरिंग की लगाई गई एक प्लेट अचानक खुलकर नीचे गिर गई जिससे नीचे बैठी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य शुरू किया. पुलिस की टीम के द्वारा राहत बचाव का कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि दो से तीन महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. यह भी पढ़ें: रांची में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में सेना का जवान विनय गिरफ्तार, भेजा गया जेल