कॉलेज के शौचालय में छात्रा से किया रेप, फिर पूछा- अबॉर्शन पिल चाहिए..
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- बेंगलूरू के एक प्रायवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में एक 21 साल के छात्र ने अपनी ही दोस्त के साथ शौचालय मे रेप करने का मामला सामने आया है. इस घटना का खुलासा लगभग 5 दिनों के बाद किया गया. आरोपी ने पीड़िता से ये भी पुछा कि अबॉर्शन पिल तो नहीं चाहिए. फिर पीड़िता अपने दोस्त के पास गई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. घटना 10 अक्टूबर की बताई जा रही है वहीं पीड़िता ने 15 अक्टूबर को हनुमंतनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, एफआईआर के मुताबिक मामला बीएनएस की धारा 64 के तहत दर्ज किया गया है. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि आरोपी व पीड़िता एक दूसरे को पहले से जानते हैं और सहपाठी रहे हैं. जीवन गौ़ड़ा छठे सेमेस्टर में पढ़ रहा है जबकि पीड़िता 7वें सेमेस्टर की छात्रा है. बताया जाता है कि घटना के दिन पीड़िता अपने कुछ सामान लेने के लिए आपस में मिली. दोपहर लंच के दौरान गौड़ा ने फोन कर अपनी दोस्त को आर्किटेक्चर ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर बुलाया. जब वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे जबरन चूमने का प्रयास करने लगा. लिफ्ट नीचे जाने की कोशिश में पीछा करते हुए 6ठी मंजिल तक गया. फिर पुरूषों के शौचालय में खींच कर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया. एफआईआर में ये भी दर्ज किया गया कि आरोपी ने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, और उसका फोन भी छीन लिया था. घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे से 1:50 बजे के बीच बताई जा रही है. मित्रों को बताने के बाद दर्ज हुई शिकायत घटना के बाद पीड़िता ने दोस्तों को बताया, एफआईआर के अनुसार पीड़िता को फोन करके पूछा कि पिल की जरुरत है क्या. पुलिस ने बताया कि पीड़िता मानसिक रुप से डरी हुई थी. यही कारण है कि उसने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करवाई. माता पिता को जानकारी देने के बाद शिकायत दर्ज करवाई. ये भी पढ़ेंः- अंडमान-निकोबार की सैर कराएगा IRCTC, लखनऊ से उड़ान भरें ‘अद्भुत अंडमान’ टूर पर, 7 दिन का शानदार पैकेज