10/11: लाल किले के पास धमाके से दहली दिल्ली, करीब

9/11 अमेरिका, 26/11 मुंबई, 10/11 दिल्ली, आखिर क्या है आतंकी हमले का 11 नंबर का कनेक्शन, आइए जानते हैं...

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- मुंबई का ब्लास्ट हो अमेरिका में आतंकी हमला हो या फिर दिल्ली  में धमाका, इन तीन घटना को अगर आप गौर से देखेंगे तो एक चीज सामान पाएंगे. तीनों हमलों में किसी न किसी तरह से 11 नंबर जुड़ा हुआ है. अमेरिका में हुए आतंकी हमले को देखे तो ये 11 सितंबर 2001 को हुआ था. इसके बाद अगर मुंबई का आतंकी हमला जिसे 26/11 को अंजाम दिया गया था. अमेरिका में 11 सितंबर को एक दर्दनाक घटना के बारे में याद किया जाता है. वो दिन था जब 3000 लोगों की जान चली गई थी. 9/11 के दिन अलकायदा ने आतंकियों ने अमेरिका को दहलाकर रख दिया था. इसे 9/11 अटैक के नाम से जाना जाता है. और अब लाल किले के पास 10/11 को हुआ भीषण हमला.  9/11: दहल उठा था पूरा अमेरिका, ट्विन टावर पर अटैक 11 सितंबर 2001 को अलकायदा के 19 आतंकी ने 4 कॉमर्शियल विमान को हाई जैक कर लिया था. उनमें से दो विमानों को न्यूयार्क सिटी के तरफ ले जाया गया, फिर आतंकियों ने विमान को हाईजैक कर ट्विन टावर में ले जाकर टकरा दिया. कुछ ही घंटो में दोनों विमान धारासाई हो गई. तीसरा विमान पेंटागन में लेजाकर क्रैश कर दिया गया. चौथे विमान में पैसेंजर ने आतंकियों का विरोध करना शुरु किया तो पेनसिलवेनिया के एक खाली खेत में लेजाकर क्रैश कर दिया. इस हमले ने पूरे अमेरिका को हिला कर रख दिया था. 

10/11: लाल किले के पास धमाके से दहली दिल्ली दिल्ली में सोमवार को शाम लाल किला के मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में बड़ा जोर का धमाका हुआ जिसके बाद पूरे एरिया में हड़कंप मच गया. इस धमाके में कुल 12 लोग मारे गए, वहीं घायलों का इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में करवाया जा रहा है. इस हमले के बाद पूरा दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया जाता है कि दिल्ली में पिछले 14 साल के बाद इतना बड़ा धमाका हुआ है.  26/11: आकतंकियों के आतंक से दहल उठा था मुंबई मुंबई के साथ पूरा देश आज भी 26/11 की उस दर्दनाक रात को नहीं भूला है, जब अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से मुंबई दहल उठी थी। क्या होटल, क्या अस्पताल और क्या रेलवे स्टेशन... पाकिस्तान से आए आतंकियों ने किसी भी जगह को नहीं छोड़ा था। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ेंः- कभी अपनी बढ़ती उम्र को लेकर डरने लगे थे बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र, हिसाब रखना कर दिया था बंद..