Job Alert: रेलवे में बिना परीक्षा 550 अप्रेंटिस पद, सिर्फ 100 रुपये फीस.. जानें कैसे करें अप्लाई
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना लाखों युवाओं का होता है, लेकिन तैयारी करने वालों की संख्या इतनी अधिक है कि सभी को नौकरी मिलना बहुत मुश्किल हैं. ऐसे में आप अपने करियर की शुरुआत रेलवे के साथ करने के लिए कुछ वैकल्पिक रास्ते भी अपना सकते हैं. रेलवे कोच फैक्ट्री ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है, जिनमें उम्मीदवारों का चयन कोई परीक्षा नहीं बल्कि केवल मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. रेलवे कोच फैक्ट्री, रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक सरकारी संस्था है, जिसमें उम्मीदवारों को फिटर, वेल्डर, पेंटर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर सहित विभिन्न ट्रेड्स में काम सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.
योग्यता क्या चाहिए? आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ में अभ्यर्थी जिस ट्रेड में अप्रेंटिसशिप करना चाहते है, उसमें आईटीआई का सर्टिफिकेट भी हो. इसके अलावा उम्मीदवार ने 7 जनवरी 2026 को न्यूनतम 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 24 साल का न हुआ हो. जो अभ्यर्थी रिजर्व कैटेगिरी से होंगे उन्हें ऊपरी एज लिमिट में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी मिलेगी.
जरूरी डिटेल्स रेलवे कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने 2025 में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकाली हैं. इस भर्ती के तहत कुल 550 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को न्यूनतम 10वीं पास और आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए. आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 7 जनवरी 2025 हैं. चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा. चुने गए अप्रेंटिस को सरकारी नियमों के अनुसार स्टाइपेंड/सैलरी दी जाएगी. अधिक जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार RCF की वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं. वहीं, इच्छुक उम्मीदवार इसी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आसीएफ अप्रेंटिस वैकेंसी डिटेल्स भारतीय रेलवे में हाल ही में एसीएफ अप्रेंटिस के लिए कुल 550 पदों की भर्ती की घोषणा की गई हैं. इन पदों को विभिन्न ट्रेडों में बांटा गया हैं. फिटर ट्रेड के लिए 150, वैल्डर (G&E) के लिए 180, मैकेनिस्ट के लिए 20, पेंटर (G) के लिए 30 और कारपेंटर के लिए 30 पद उपलब्ध हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 70, एसी एवं रेफ्रिजरेटर मैकेनिक में 30, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) में 20 और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में भी 20 पद भर्ती के लिए खुले हैं. इस प्रकार, कुल मिलाकर विभिन्न तकनीकी और मैन्युअल ट्रेडों में 550 अप्रेंटिस पद उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं.
अप्लाई कैसे करें? एसीएफ अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान हैं. सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट www.rcf.indianrailways.gov.in पर जाएं और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जिनके जरिए आपको वेबसाइट पर पुनः लॉगिन करना होगा. अब फॉर्म में अपने नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट के अनुसार सही-सही भरें, क्योंकि स्पेलिंग में कोई गलती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय परेशानी पैदा कर सकती हैं. इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो 20KB से 70KB के बीच अपलोड करें और सिग्नेचर को 20KB से 30KB के बीच री-साइज करें. अंत में एप्लिकेशन फीस जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
एप्लिकेशन फीस: उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय 100 रुपये की एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। यह भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जा सकता हैं. किसी भी अन्य तरीके जैसे कैश, चेक, मनी ऑर्डर, IPO या डिमांड ड्राफ्ट से फीस स्वीकार नहीं की जाएगी. वहीं, महिला, SC, ST और PWD उम्मीदवारों को इस एप्लिकेशन फीस में छूट दी गई हैं.
यह भी पढ़े: राजकुमार हिरानी की फिल्म में होगी चौथे इडियट की एंट्री! सीक्वल हुई कंफर्म.. तलाश में मेकर्स