देश-विदेश

दुनिया ने चैन की सांस ली! हार्मूज जलडमरूमध्य से दो हफ्ते निर्बाध पारगमन, युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान का ऐलान

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ईरान पर युद्ध न करने का ऐलान उसके बाद ईरान एक घोषणा ने पूरी दुनिया में हर्ष का माहौल बना दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह ऐलान किया कि वह दो हफ्ते ईरान पर कोई बमबारी नहीं करेंगे. ट्रम्प के दो हफ्ते के युद्ध विराम के ऐलान के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने भी इस बात की पुष्टि कर दी कि दो हफ्ते युद्ध पर विराम लग गया है.  युद्धविराम की खबर पर मुहर लगाने के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अब दो हफ्ते तक  है। अंतरराष्ट्रीय पारगमन मार्ग हार्मूज जलडमरूमध्य से जहाजों का निर्बाध आना-जाना हो सकेगा.

ईरानी विदेश मंत्री ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से जो बयान जारी किया गया है, उसे उन्होंने एक्स पर साझा करते हुए यह जानकारी दी है. इसके हाथ ही उन्होंने युद्ध विराम की मध्यस्थता के लिए ,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर का शुक्रिया अदा किया है.

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने पोस्ट में क्या लिखा

"ईरान की ओर से, मैं अपने प्यारे भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का युद्ध खत्म करने के लिए उनकी लगातार कोशिशों के लिए शुक्रिया और तारीफ करता हूं।"

वह प्रधानमंत्री शरीफ के ट्वीट में भाईचारे वाले अनुरोध, अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव और राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को बातचीत के आधार पर स्वीकार करने पर यह घोषणा कर रहे हैं।

"अगर ईरान के खिलाफ हमले रोक दिए गए, तो हमारी ताकतवर सैन्य सेना अपने रक्षात्मक अभियान बंद कर देंगी। दो हफ़्ते के समय के लिए, ईरान की सेना के साथ कोऑर्डिनेशन और तकनीकी लिमिटेशन पर ध्यान देकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता बनाया जा सकेगा।"

युद्ध की आशंकाओं के बीच ट्रम्प ने राहत की खबर में क्या कहा

"पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर, और उनके इस अनुरोध पर कि मैं आज रात ईरान पर भेजी जा रही विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं, और इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो, मैं ईरान पर बमबारी और हमलों को दो सप्ताह के लिए निलंबित करने पर सहमत हूं।"

ट्रंप ने ईरान पर हमले की दी थी धमकी 

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. इसलिए पूरी दुनिया इस बात से आशंकित थी की कही सचमुच ट्रम्प ईरान पर हमला न कर दें. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि "आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।" इससे पहले ट्रंप पावर ईरान के पावर प्लांट, पुल और अन्य नागरिक ढांचे को उड़ाने की धमकी दे चुके थे। इसलिए हमले की आशंका से दुनिया ज्यादा परेशान थी.  

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में मिली राहत.. 2 हफ्तों के युद्धविराम बनी सहमति