सहरसा में पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹25 हजार का इनामी अपराधी संजय सादा गिरफ्तार, हथियार बरामद
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
इन्ददेव / सहरसा - सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ₹25,000 के इनामी और कुख्यात अपराधी संजय सादा को 19 अप्रैल 2026 की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
हाईलाइट्स:
- ₹25,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार
- STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
- देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद
- आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
चिड़ैया थाना क्षेत्र के रैठी/बेलाही स्थित एक किराना दुकान के पास छापेमारी की गई। इस दौरान चिड़ैया थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया।
हथियार और कारतूस बरामद
गिरफ्तारी के बाद तलाशी में आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और बिंडोलिया से 6 अतिरिक्त कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि
रविवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। चिड़ैया थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी कनरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मुसहरी वार्ड संख्या-12 का निवासी है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें - सीएसपी बैंक लूट कांड का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, हथियार व नगदी बरामद