क्राइम
पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास लूट की वारदात, मनी कलेक्टर एजेंट से हथियार के बल पर 20 लाख रुपए की लूट
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास लूट की वारदात हुई है. बैंक में कैश जमा कराने जा रहे मनी कलेक्टर एजेंट से हथियार के बल पर 20 लाख रुपए लूट लिए गए. घटना के बाद अपराधी फरार हो गए. मामले की जानकारी के बाद पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश जारी है. ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर हो जाएंगी 108, बहुमत का आंकड़ा होगा 55- सूत्र