गुफा में छिपा था तबाही का जखीरा, IED व हथियार बरामद कर सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राहुल कुमार / शेरघाटी - पंचरुखिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। विशेष एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन (SADO) के तहत F/47 कैंप की टीम ने बड़ा कियारी पहाड़ी पर कार्रवाई की। सुबह करीब 9:40 बजे गुप्त सूचना मिलने के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
हाईलाइट्स -
- पहाड़ी की गुफा से 2.5 किलो IED, हथियार व 37 डेटोनेटर बरामद
- SADO ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई
- स्टील कंटेनर में छिपाकर रखा गया था विस्फोटक
- समय रहते कार्रवाई से टली बड़ी उग्रवादी साजिश
- इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
गुफा से IED, हथियार और डेटोनेटर बरामद
तलाशी के दौरान पहाड़ी की एक गुफा से करीब 2.5 किलोग्राम वजनी IED, एक देसी कार्बाइन जैसी हथियार और 37 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए गए। IED को स्टील कंटेनर में सुरक्षित रखा गया था, जिससे किसी बड़ी वारदात की साजिश की आशंका जताई जा रही है।
बड़ी घटना टली, जांच और सतर्कता बढ़ी
कार्रवाई के बाद आसपास के इलाके में भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अन्य कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री उग्रवादी तत्वों द्वारा छिपाई गई थी। सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।
इसे भी पढ़ें - तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो भड़के बदमाश, शेरघाटी में 3 राउंड फायरिंग कर दो ग्रामीणों को किया घायल