पड़ोसी के घर खा लिया खाना, पत्नी हो गई गुस्सा.. मामूली विवाद में कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: यूं तो लोग पड़ोसी के घर खाना खाने के लिए प्यार से जाते है या उन्हें बुलाते है पर यहां तो कुछ और ही हो गया. यहां एक युवक पड़ोसी के घर खाना खाकर आया, जिससे नाराज पत्नी ने उसे झगड़ा कर लिया. पत्नी से झगड़े को लेकर आदमी का दिमाग कुछ इस कदर खराब हो गया कि उसने ऐसा एक कदम उठाया जिसके बारे में किसी ने कभी नहीं सोचा होगा.
क्या है पूरा मामला? उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं. मामूली विवाद में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. यह घटना ख्वाजीपुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं.
खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, मृतका लल्ली देवी (60 वर्ष) बुधवार को अपने पति रामनारायण पाल के लिए नलकूप पर खाना लेकर गई थी. जब उन्होंने खाना दिया, तो रामनारायण ने कहा कि वह पहले ही पड़ोसी के घर खाना खा चुके हैं. इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई.
कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला झगड़े के दौरान दोनों नलकूप से घर लौट रहे थे. रास्ते में गुस्से में रामनारायण ने कोठरी में रखी कुल्हाड़ी उठाई और लल्ली देवी पर हमला कर दिया. वार इतना निर्मम था कि लल्ली देवी का गला कट गया और वह मौके पर ही गिर पड़ी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही खखरेरू थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एएसपी महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में घेराबंदी की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बेटी ने दर्ज कराई शिकायत मृतका की बेटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले तीन दिनों से माता-पिता के बीच पड़ोसी के घर खाना खाने को लेकर झगड़ा चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी अक्सर उनके पिता को शराब पिलाते थे, जिससे घर में विवाद बढ़ता था. एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही हैं.