क्राइम
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हाजीपुर खनन कार्यालय के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
न्यूज11 भारत हाजीपुर/डेस्क: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने हाजीपुर जिला खनन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार रौशन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. ब्यूरो की टीम ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत यह कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को घूस लेते ही पकड़ लिया गया. जांच के दौरान मामले में कार्यालय के चपरासी प्रमोद कुमार की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. ये भी पढ़ें- रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार