25 की चाची, 16 के भतीजे से इश्क,चाचा को देख बेकाबू हुआ भतीजा, दोनों ने खाया जहर
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
गोलापगंज - बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मान्यताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक शादीशुदा महिला और उसके नाबालिग भतीजे के बीच कथित प्रेम संबंध ने पूरे गांव को हैरान कर दिया। मामला तब और गंभीर हो गया जब दोनों ने एक साथ जहर खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की।
हाइलाइट्स -
- चाची और नाबालिग भतीजे के बीच प्रेम संबंध का मामला
- पति के बाहर रहने के दौरान बढ़ीं नजदीकियां
- पति के लौटने पर हुआ विवाद
- दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर
- गांव में चर्चा, परिवार ने साधी चुप्पी
शादी के बाद अकेलेपन में बढ़ी नजदीकी
जानकारी के अनुसार, महिला की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद उसका पति रोजी-रोटी के लिए पुणे चला गया। पति के बाहर रहने के दौरान महिला घर में अकेली रहने लगी। इसी बीच परिवार का एक 16 वर्षीय किशोर, जो उसका भतीजा बताया जा रहा है, अक्सर घर आने-जाने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नजदीकियां गहरी होती चली गईं।
परिजनों को भनक लगी तो बढ़ा तनाव
कुछ समय बाद इस संबंध की जानकारी परिवार और गांव के लोगों को हुई, जिससे घर में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आए। इसके बाद महिला के पति को वापस बुलाया गया।
पति के लौटने पर बिगड़े हालात
बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब किशोर ने महिला को उसके पति के साथ देखा, तो वह भावनात्मक रूप से बुरी तरह टूट गया। गुस्से और मानसिक दबाव में आकर उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली।
महिला ने भी उठाया वही कदम
किशोर द्वारा जहर खाने की जानकारी मिलते ही महिला ने भी आवेश में आकर वही जहरीला पदार्थ निगल लिया। एक ही घर में दो लोगों द्वारा जहर खाने की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर
दोनों को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
इलाके में चर्चा और चिंता
घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिवार सामाजिक बदनामी के डर से चुप है, वहीं स्थानीय लोग किशोरावस्था में भावनात्मक असंतुलन और पारिवारिक रिश्तों की जटिलता को लेकर चिंता जता रहे हैं। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।
इसे भी लिखें - पहले छोड़ो मेरे भसुर को,नहीं तो टॉवर से कूद कर दे दूंगी जान; मोतिहारी में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस रही परेशान