क्राइम

करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी दंपति राहुल कालरा और रुचिका कालरा गुरुग्राम से गिरफ्तार, दुबई फरार होने की तैयारी में थे

न्यूज11 भारत  रांची/डेस्क: करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी दंपति राहुल कालरा और उनकी पत्नी रुचिका कालरा को गांधी मैदान पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दुबई फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते उन्हें दबोच लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल और रुचिका कालरा के खिलाफ पटना के कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. दंपति पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है. जांच में सामने आया है कि दोनों ने एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे. आरोप है कि उन्होंने निवेशकों को बड़े मुनाफे का झांसा देकर रकम वसूली और बाद में संपर्क तोड़ लिया. ये भी पढ़ें- रियल इस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को मिली बड़ी राहत,  ACB की विशेष कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल