बक्सर में एक युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब:

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

PM Modi assassination plot :  बक्सर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर खतरनाक साजिश रचने की कोशिश की। भारतीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्परता दिखाते हुए बक्सर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन तिवारी समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईलाइट्स:

  • बक्सर में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश का खुलासा
  • आरोपी अमन तिवारी ने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार
  • लैपटॉप और मोबाइल समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त, फॉरेंसिक जांच जारी
  • 2022 में भी कोलकाता एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की साजिश में आया था नाम
साजिश करने वाला युवक अमन तिवारी 

खुफिया इनपुट से मचा हड़कंप

जांच के दौरान जो जानकारी सामने आई, उसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव निवासी अमन तिवारी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को एक ईमेल भेजा था। इस ईमेल में उसने प्रधानमंत्री को लेकर एक खतरनाक प्रस्ताव रखा और इसके बदले भारी रकम की मांग की थी।

CIA को ईमेल भेजकर मांगी करोड़ों की रकम

आरोपी ने कथित तौर पर इस साजिश को अंजाम देने के लिए 22 दिनों का समय भी मांगा था। विदेशी एजेंसी से जुड़े इस इनपुट की जानकारी मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और तुरंत स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बक्सर एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं। इन उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि साजिश की सच्चाई और संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से खुलेगा पूरा राज

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को भी दबोच लिया है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मामले के तार किसी विदेशी ताकत या आतंकी संगठन से जुड़े हैं या यह सिर्फ एक आपराधिक सोच का परिणाम है।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को लेकर भी हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि अमन तिवारी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वर्ष 2022 में उसने कोलकाता एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था।

 2022 में भी रच चुका है साजिश

हालांकि उस समय नाबालिग होने के कारण वह कड़ी सजा से बच गया था। अब एक बार फिर उसका नाम गंभीर साजिश में सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें -  इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’