भागलपुर में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बड़ी का

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.120 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

शंभू भगत /  भागलपुर : औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

हाईलाइट्स :

  • भागलपुर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 6.120 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • गुप्त सूचना पर मंसरपुर इलाके में हुई छापेमारी
  • कंचन कुमारी और अमन राज गिरफ्तार
  • एक मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद
  • NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • नशा कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मंसरपुर स्थित एक घर में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दो संदिग्ध व्यक्ति मौके से भागने लगे। लेकिन सशस्त्र बल की मदद से दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान कंचन कुमारी और अमन राज के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में इनके नशा कारोबार में संलिप्त होने की पुष्टि हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने 6.120 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी सामान जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

एसएसपी ने दी जानकारी

इस पूरे मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - बिहार बना रिमोट कंट्रोल राज्य!”—तेजस्वी यादव का हमला, बोले- गुजरात से चलेगी सरकार, लोकतंत्र नहीं ‘मशीन तंत्र’ का खेल