ऑपरेशन 'NARCOS' के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर 10 किलोग्राम गांजा बरामद
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया, आरपीएफ टीम रांची एवं अपराध शाखा/यूनिट/रांची के अधिकारी एवं स्टाफ हटिया रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर पहुंची. जांच के दौरान एक व्यक्ति नीले रंग का बैकपैक लेकर संदिग्ध अवस्था में रैंप के पास घूमता हुआ दिखाई दिया. संदेह होने पर आरपीएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को रोककर उसके बैग की जांच के संबंध में पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता – नरेश साव, निवासी – चैती चौपारण, थाना एवं पोस्ट – चौपारण, जिला – हजारीबाग (झारखंड) बताया. पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसके बैग में गांजा रखा हुआ है. सूचना प्राप्त होने पर सहायक सुरक्षा आयुक्त, मुरी मौके पर पहुंचे तथा उनके निर्देशानुसार सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान नीले रंग के बैकपैक से गांजा का एक पैकेट बरामद हुआ. सहायक सुरक्षा आयुक्त, मुरी के निर्देशानुसार जांच करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया. इसके बाद गांजा का वजन किया गया, जिसका कुल वजन 10 किलोग्राम निकला.बरामद गांजा एवं अन्य सामान को आरपीएफ टीम रांची के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त,मुरी की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/- आंकी गई है.सभी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त एवं जब्त गांजा को अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी हटिया को सुपुर्द कर दिया गया. इस संबंध में जीआरपी हटिया द्वारा कांड दिनांक 22.05.2026, धारा 20(b)(ii)(B)/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता महेश तिवारी को अदालत का झटका, सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज