झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा पर

BREAKING: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत पांच गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित परीक्षा अनियमितताओं के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग की डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) के अधिकारी भी शामिल हैं. 

जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद CID ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसी क्रम में मंगलवार को CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए. इसके बाद CID ने श्वेता गुप्ता समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें- BIG BREAKING: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की मेंस परीक्षा हुई स्थगित