बिजनेस
भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी, 2 से 2.30 रुपये तक हुआ महंगा, नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रही जंग के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में में 2 से 2.30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है. बदली हुई कीमतें 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगी.
HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. नई दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, मुंबई में कीमत 115-120.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 112-117.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है. हालांकि, नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.