अब बच्चे भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, बिना बैंक अकाउंट के काम करेगा UPI, पढ़ें पूरी डिटेल्स
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने तेजी से बदलते डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को ध्यान में रखते हुए Junio Payments Private Limited को डिजिटल वॉलेट सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है. इस कदम के साथ अब ऐसे यूजर्स भी डिजिटल लेन-देन कर सकेंगे, जिनके पास बैंक खाता नहीं है. भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट बाजारों में से एक बन चुका है. अब छोटी दुकानों से लेकर बड़े मॉल तक हर जगह ऑनलाइन भुगतान आम हो गया है. आरबीआई की इस पहल से डिजिटल समावेशन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. जूनियो जल्द ही एक नया UPI-आधारित डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने जा रहा है, जो बिना बैंक अकाउंट वाले यूजर्स को भी क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने की सुविधा देगा. बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता की पहल जूनियो ऐप की स्थापना अंकित गेरा और शंकर नाथ ने बच्चों और युवाओं में वित्तीय जिम्मेदारी की समझ विकसित करने के उद्देश्य से की थी. इस ऐप के माध्यम से माता-पिता अपने बच्चों को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, खर्च की सीमा तय कर सकते हैं और प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर नजर रख सकते हैं. ऐप में टास्क रिवॉर्ड्स, सेविंग गोल्स और स्पेंड ट्रैकिंग जैसे फीचर मौजूद हैं, जो बच्चों को बचत और समझदारी से खर्च करने की आदत सिखाते हैं. अब तक दो मिलियन से अधिक युवा Junio ऐप का उपयोग कर चुके हैं. एनपीसीआई के UPI सर्कल इनिशिएटिव से जुड़ी यह सुविधा बच्चों को बैंक अकाउंट के बिना भी डिजिटल पेमेंट का अनुभव कराएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत में डिजिटल वित्तीय शिक्षा और कैशलेस अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. ये भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता! चुनावी मौसम में लोगों को मिली राहत, दिल्ली से पटना तक गिरे दाम