पटना के महिला आक्रोश सम्मेलन में सीएम सम्राट ने ना

पटना में गरजे सीएम सम्राट, कहा – परिवारवाद नहीं, अब नारी शक्ति तय करेगी सत्ता का रास्ता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना : पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के अधिकार और सम्मान को प्राथमिकता दी जा रही है और 33 प्रतिशत आरक्षण की पहल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

हाइलाइट्स:

  •   पटना के गांधी मैदान में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन
  •   मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से महिलाओं को किया संबोधित
  •   मोदी सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध
  •   33% महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की पहल का जिक्र
  •   विपक्ष पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप 
  •   बिहार में 50% आरक्षण के बावजूद 59% महिलाओं की जीत का दावा
  •   जीविका और पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी को बताया बड़ी उपलब्धि
  •   कोई गलती करेगा तो पाताल से निकालकर सामने लाया जाएगा
  •   महिलाओं से आंदोलन जारी रखने की अपील, संसद में आरक्षण की मांग तेज

विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, लालू यादव और अन्य नेता सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश की हर महिला को सशक्त बनाने की सोच रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजनीति में परिवारवाद के बजाय महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिए।

बिहार में महिला सशक्तिकरण की बताई उपलब्धियां

सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि पंचायती राज और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 59 प्रतिशत महिलाएं जीतकर आ रही हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को राज्य का अभिभावक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के लिए आंदोलन जारी रखें, जब तक उन्हें संसद में पूर्ण आरक्षण नहीं मिल जाता।

इसे भी पढ़ें जंजीरों में सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, पटना में गूंजा आक्रोश का बिगुल