रेलवे प्रशासन ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए आनंद

बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी विकली समर स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज11 भारत /  पटना डेस्क:  गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर मार्ग से होकर संचालित की जाएगी और छपरा जंक्शन पर भी इसका ठहराव होगा। इससे दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 

रेलवे के अनुसार 04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9:15 बजे रवाना होकर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात 1:30 बजे छपरा जंक्शन पहुंच जाएगी। इसके बाद यह सोनपुर और हाजीपुर होते हुए सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी।

04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल

वहीं वापसी में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन 30 मई से 13 जून तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर हाजीपुर और सोनपुर के रास्ते सुबह 9:45 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर और बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी।

18 कोच की होगी व्यवस्था 

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का संचालन कुल तीन फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन में एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के साथ शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कुल 18 कोच की व्यवस्था रहेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष सेवा से गर्मी के मौसम में यात्रियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।