बिहार

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह!

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ सकते हैं. इस दौरान वे राज्य के सीमावर्ती इलाकों की स्थिति की समीक्षा करेंगे. बताया जा रहा है कि नेपाल और बांग्लादेश से सटे क्षेत्रों में बदलती डेमोग्राफी को लेकर केंद्र सरकार गंभीर हैं. गृह मंत्री इन इलाकों की जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा कर सकते हैं. दौरे के दौरान अमित शाह पटना के अलावा सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर का भी दौरा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़े: लखीसराय में खेत में फसल कटवा रहे रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत