बिहार

दरभंगा में बस और टेंपो की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत

न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क: बस और टेंपो की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है. हादसा गुरुवार सुबह सोनकी थाना क्षेत्र के एसएच 56 स्थित ग्रीन सिटी के निकट हुई. मृतक टेंपो चालक की पहन जमालपुर थाना क्षेत्र के खैसा गांव निवासी मंसूर आलम के पुत्र जदी अहमद (30) के तौर पर हुई. वहीं यात्री बहेड़ा थाना क्षेत्र के रढ़ियाम गांव के वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय लखन साफी का पुत्र गंगा साफी (37) बतलाए जाते हैं. जो कोलकाता में कपड़ा धुलाई का कार्य करते थे. भतीजा शंकर साफी ने बताया कि ट्रेन के जरिए कोलकाता से दरभंगा पहुंचने के बाद टेंपो रिर्जव कर घर रढ़ियाम आ रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि कुशेश्वरस्थान से दरभंगा की ओर दो बस चालक तेज रफ्तार में एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे इसी दौरान टेंपो सामने गया और जोरदार टक्कर से टेंपो का पुर्चा-पुर्चा बिखर गया. बताया जाता है कि ऑन द स्पॉट चालक व सवार की मौत हो गई. घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे सोनकी एसएचओ शशिकांत झा ने बस को जब्त कर लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन पहुंचे संजय सरावगी के घर, मां को दी श्रद्धांजलि