बिहार

बगहा में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से बड़ा हादसा, एक युवक नहर में डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा के रामनगर से आ रही है, जहां बुधवार की अहले सुबह ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया. हादसा मोतीपुर पुल के समीप हुआ, जहां टक्कर के बाद दो युवक नहर में गिर गए. 

इस घटना में शाहबाग कुमार एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि दूसरा युवक अभिषेक कुमार नहर में डूब गया है ,जिसकी तलाश जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बांसगांव परसौनी में अपने बहन के घर शादी का कार्ड देने गए थे. कार्ड देकर वापस अपने घर बेतिया धूमनगर लौट रहे थे, तभी रामनगर के मोतीपुर पुल के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया. फिलहाल स्थानीय गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चार घंटे बाद पानी से बाहर निकला शव  करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को सड़क पर रखकर स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि, मृतक बेतिया का रहने वाला था. इस जरजर पुल पर साल मे कई लोगों के मौत होने से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक के खिलाफ नवादा में बवाल, विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी