बिहार
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बिहार के 3 मजदूरों की मौत, CM नीतीश ने किया 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बिहार के 3 मजदूरों की मौत के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की. सीएम नीतीश घटना से मर्माहत है. वहीं, बिहार के रहने वाले मजदूरों की इलाज के लिए निर्देश जारी किया गया है. स्थानीय आयुक्त (दिल्ली) को निर्देश दिया गया है कि मृत मजदूरों के शव को बिहार लाने की सभी समुचित व्यवस्था की जाए.