बिहार

ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल से 5 गोली मारकर की थी हत्या

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क:  समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में बीते 19 जनवरी की रात ग्रामीण चिकित्सक ललित साह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त जगनारायण साह उर्फ जघनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि मृतक के द्वारा लड़की के विवाद को लेकर पंचायत किया गया था. जिसके बाद मृतक ग्रामीण चिकित्सक ने उसके पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया था और मारपीट भी किया था. जिससे आक्रोशित होकर उसने पिस्टल से 5 गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद से वह मुंबई भाग गया था. पिछले दिनों वह अपने घर सोहमा आया था . जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर गांव स्थित एक बगीचे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया.  बता दें कि बीते 19 जनवरी की रात ग्रामीण चिकित्सक ललित साह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जब वह इलाज कर घर लौट रहे थे.

यह भी पढ़ें: रजौली चेकपोस्ट पर 1512 लीटर शराब जब्त, टमाटर के नीचे छिपाकर शराब ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार