तेजस्वी यादव का 36वां जन्मदिन आज, परिवार संग काटा केक, RJD कार्यालय में होगा जश्न
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने देर रात अपने परिवार के साथ जश्न मनाया. राबड़ी देवी, पत्नी राजश्री यादव और बहन मीसा भारती समेत परिवार के सभी सदस्य इस जश्न में शामिल रहे. टेबल पर तीन केक सजे थे, जिन्हें काटते हुए तेजस्वी ने अपने परिजनों संग खुशी के पल साझा किए.
तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर RJD ने भी पटना में भव्य आयोजन की तैयारी की हैं. पार्टी कार्यालय को सजाया गया है और वहां 36 पाउंड का विशाल केक काटा जाएगा. इसके साथ ही गरीब बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण भी किया जाएगा.
हालांकि, विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्तता के कारण तेजस्वी यादव का इस समारोह में शामिल होना मुश्किल माना जा रहा हैं. फिर भी RJD के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और अपने नेता का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे.
यह भी पढ़े: बिहार चुनाव 2025: आज थमेगा दूसरे चरण के प्रचार का शोर, 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान