बिहार
पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामला: SIT की जांच तेज, 4 लोगों से पूछताछ
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच एक बार फिर तेज हो गई है. मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अब तक चार लोगों से पूछताछ की है और जांच के दायरे को और बढ़ाया जा रहा है.
SIT सूत्रों के अनुसार, इस केस में जल्द ही 10 और संदिग्ध लोगों का DNA टेस्ट कराया जाएगा. इससे पहले मामले में 22 लोगों के DNA सैंपल लिए जा चुके है, हालांकि इन सभी का DNA मृत छात्रा से मेल नहीं खा सका था. जांच एजेंसियां इस मामले में किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं कर रही है. छात्रा के संपर्क में रहे लोगों, हॉस्टल और कोचिंग से जुड़े व्यक्तियों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है.