परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क दिवाकर कुमार / मुंगेर: मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बीए पार्ट -3 का परीक्षा देने जा रही थी छात्रा
मृतका की पहचान बाँका जिला निवासी खुशी कुमारी पिता संजय ईशवर के रूप में हुई है। खुशी अपने मामा के साथ बाइक से बेगूसराय बीए पार्ट-3 की परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान जब वे मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुशी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक श्रीकृष्ण सेतु पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ट्रक और चालक की पहचान में जुटी हुई है।