बिहार

पटना NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल यात्री को कुचला, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: राजधानी पटना के NH -30 पर रफ़्तार का कहर जारी है. यह मामला पटना सिटी के अनुमंडल फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू धर्मकाटा के पास का, जहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी. इस टक्कर में वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए फतुहा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की और उस व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

यह भी पढ़े: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित, महाशिवरात्रि एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष निर्देश