सासाराम के करगहर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत
अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत सासाराम/डेस्क: खबर सासाराम के करगहर से है. सासाराम में भीषण गर्मी के बीच मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिया है. हम बात कर रहे हैं सासाराम के करगहर की. जहां सासाराम के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है. तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जहां किसानों को राहत दिया है. वही गर्मी से परेशान लोग भी सुकून महसूस कर रहे हैं. चुकी तापमान काफी अधिक था और उमससे लोग परेशान थे.
ऐसे में झमाझम बारिश ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल कर रख दिया. आकाश में बिजली चमक रही है. वही पहले आंधी तूफान आई और उसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई. आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस प्रकार सासाराम में बारिश ने जबरदस्त दस्तक दी है. ऐसा लग रहा है कि जैसे मानसून की बारिश आ गई हो. बता दे कि लगातार गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश में काफी राहत दी है.
यह भी पढ़ें: सारंडा के मनोहरपुर में मिले 25 किलो बम को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित किया डिफ्यूज, ग्रामीणों को राहत