सहरसा में नकली नोट कनेक्शन का शक: कार सवार युवक हिरासत में, 14 ATM कार्ड और संदिग्ध नोट बरामद
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
इंद्रदेव / सहरसा - बिहार के सहरसा जिले में बनगांव थाना पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट रखने के संदेह में एक कार सवार युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया युवक रहुआ मनी निवासी मो. सोएब बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान उसे कार से पकड़ा गया, जिसके बाद उससे पूछताछ शुरु की गई।
हाइलाइट्स:
- शेरघाटी में अग्निसुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत 5 किमी मिनी मैराथन निकाली गई
- अग्निशमन विभाग, गृह रक्षा वाहिनी व छात्रों ने लिया हिस्सा
- आग से बचाव और प्राथमिक उपायों की दी गई जानकारी
- शाम को वॉलीबॉल, फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित
नोट और कार्ड बरामद
तलाशी के दौरान युवक के पास से 500 रुपये के 5 नोट, 200 रुपये का एक नोट और 100 रुपये का एक नोट बरामद किया गया है। इसके अलावा उसके पास से विभिन्न बैंकों के 8 एटीएम कार्ड समेत कुल 14 कार्ड भी मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूछताछ तेज कर दी है। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार और हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेन्द्र पाण्डेय भी बनगांव थाना पहुंच गए और जांच में जुट गए।
बैंक अधिकारी भी शामिल
मौके पर बैंक के अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी जांच में शामिल हैं। सभी बरामद कार्ड और नोटों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक का संबंध किसी जाली नोट गिरोह से है या नहीं। पूछताछ के बाद ही इस नेटवर्क के दायरे और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी सामने आ सकेगी।
इसे भी पढ़ें - कर्जदार बिहार में ‘विज्ञापन की बौछार’! तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर किया सिधा हमला..