पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 25 से 27 म

खुशखबरी! पटना में यहां लगेगा रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना: बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा 25 से 27 मई तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह मेला पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आयोजित होगा। 

20 हजार युवाओं को ऑन-द-स्पॉट मिलेगी नौकरी 

मिली जानकारी के अनुसार इस मेले के माध्यम से करीब 20 हजार युवाओं को ऑन-द-स्पॉट रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बिहार रोजगार पोर्टल पर करें आवेदन

मेले में एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन, होम अटेंडेंट और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें मेले में 10वीं, 12वीं, बीएससी, बीकॉम, नर्सिंग, बी फार्मा, एम फार्मा, आईटीआई, डिप्लोमा, मास्टर्स, पीएचडी, नेट क्वालीफाई और जीडीए योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। 

टोल फ्री नंबर भी जारी 

बता दें कि अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बिहार रोजगार पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर भी 18002965656 जारी किया गया है।