बिहार

हाजीपुर के ओसी पैलेस में PHED मंत्री संजय सिंह ने लोजपा कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली

न्यूज़11 भारत हाजीपुर/डेस्क: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह ने महुआ स्थित ओसी पैलेस में आयोजित भव्य ‘फूलों की होली’ कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे. मंत्री संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली खेली. इस दौरान पूरा परिसर फूलों की खुशबू और जयघोष से गूंज उठा.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि होली का पावन पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है. मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की ताकत बताया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर सौहार्द और आगामी लक्ष्यों को लेकर एकजुटता का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और समर्थक भी उपस्थित रहे. ये भी पढ़ें- धनबाद मेयर चुनाव LIVE: 6 राउंड की काउंटिंग पूरी, संजीव सिंह 25 हजार वोट से आगे