बिहार
पटना चिड़ियाघर आज से आम जनता के लिए खुलेगा, मॉर्निंग वॉकर्स को भी मिलेगी अनुमति
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: पटना चिड़ियाघर आज यानी 8 मार्च से विजिटर्स के लिए खुल रहा है. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लोग चिड़ियाघर का भ्रमण कर सकते है. इसके अलावा सुबह की सैर या मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी परिसर में आने की अनुमति दी गई है. हाल ही में चिड़ियाघर के पक्षियों के सैंपल की जांच की गई थी, जिसमें वर्ड फ्लू (पक्षियों का फ्लू) का कोई संक्रमण नहीं पाया गया.
यह भी पढ़े: सीएम नीतीश कुमार 542 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं का आज करेंगे शुभारंभ