बिहार

पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बेतिया में तैनात सहायक अभियंता रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: पटना में विशेष इकाई (SVU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतिया में तैनात एक सहायक अभियंता को भारी भरकम रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सहायक अभियंता रोशन कुमार को 5,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. अभियंता स्कूलों के मरम्मत कार्य का बिल पास करने के बदले घूस की मांग कर रहे थे. सहायक अभियंता रोशन कुमार जिला शिक्षा परियोजना, बेतिया में कार्यरत हैं. सहायक अभियंता रिश्वत में स्मार्ट वॉच भी ले रहे थे. शम्स तबरेज की शिकायत पर निगरानी विभाग ने ये कार्रवाई की.  ये भी पढ़ें- झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 36वीं बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों की रिहाई पर सहमति