बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा क

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क रोहित / पटना : पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट कर दिया गया है। केंद्र सरकार की नई पहल के तहत पाटलिपुत्र उप डाकघर को जनसेवा कनेक्ट हब के तौर पर विकसित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा। 

रात में भी होगी पार्सल की बुकिंग 

इस सुविधा विस्तार के बाद लोग देर रात भी न सिर्फ पार्सल बुक कर सकेंगे बल्कि बैंकिंग से जुड़े कामों को भी वे निपटा सकते हैं। जानकारी मिली है कि इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए देशभर से कुल 25 डाकघरों का चयन किया गया है। इस लिस्ट में बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर ने भी अपनी जगह बनाई है। 

कस्टमर फ्रेंडली बनेगा डाक विभाग

बता दें कि डाक विभाग अब अपने आपको कस्टमर फ्रेंडली बनाने की पूरी कोशिश में जुटा है। इससे आम जनता को काफी सहूलियत होगी और उन्हें डाक संबंधी काम के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।