भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत

New Four Lane In Bihar: आज से खुल जाएगा पटना का यह स्मार्ट रूट, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: रोहित / पटना:  पटना में मंदिरी नाले पर बनी फोरलेन सड़क को आज खोल दिया जाएगा। 115 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे होगा। 

1289 मीटर लंबी है सड़क 

मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क पर ड्रेनेज और लाइटिंग सुविधा होगी। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पिता के नाम पर सड़क का नाम नवीन किशोर पथ रखा गया है। स्व. नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती पर सड़क का नाम “नवीन किशोर सिन्हा पथ” दिया गया है। 

मिलेगी नई कनेक्टिविटी 

बता दें कि बांकीपुर विधायक रहते विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए नवीन ने मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण की पहल की थी। नाले के ऊपर पथ निर्माण से नेहरू पथ से जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, डबल डेकर, पीएमसीएच तक जाने के लिए स्थानीय नागरिकों को एक नई कनेक्टिविटी मिलेगी। 

इन लोगों को होगा बड़ा फायदा 

इस पथ के निर्माण से प्रमुख रूप से वार्ड संख्या 25, 26, 27 समेत उतरी बिहार जाने वाले लाखों की आबादी को सुगम सड़क संपर्कता मिलेगी। साथ ही पटना के नेहरू पथ पर लगने वाले जाम एवं ट्रैफिक दबाव में भी कमी आएगी। इस विशेष मौके पर नगर विकास मंत्री नितीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस योजना के तहत नेहरू पथ (बेली रोड) पर आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट तक 1289 मीटर संपर्क पथ का निर्माण हुआ है।