बिहार
बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, 3 लाख के इनामी नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बिहार पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की हैं. 3 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. सुरेश कोड़ा ने अपने साथ भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी सौंपे. इनमें AK-47, AK-56, इंसास राइफल, 505 कारतूस और 10 मैगजीन शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, सुरेश कोड़ा पर 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिलों का मोस्ट वांटेड नक्सली था. सुरेश कोड़ा पर इन जिलों में कई हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप हैं.