बिहार

नालंदा शीतला मंदिर हादसा: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बोले- दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार ने दिया जांच का आदेश

सरफराज आलम/न्यूज11  भारत

लखीसराय/डेस्क:  नालंदा के शीतला मंदिर में घटी घटना को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने गहरा दुःख जताया है. उन्होंने इसे बेहद ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और जिलाधिकारी से बात की गई है. प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है. साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा भी दिया गया है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है और अपने स्तर से जांच की जाएगी, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें: जमुई में दिनदहाड़े हत्या: टोटो चालक को गोलियों से भूना, अपराधियों के हौसले बुलंद