बिहार
कैमूर में हत्या का खुलासा, कैमूर एसपी ने दी जानकारी, आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, निशानदेही पर हथियार बरामद
अजीत कुमार/न्यूज11 भारत
कैमूर/डेस्क: कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 15 मार्च 2026 को कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में विष्णुकांत मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमित कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया है.
अमित ने कबूला अपराध
अमित कुमार दुबे ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और हत्या करने की बात कही है. पुलिस ने उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र को सोतवा पुल के पास पेड़ के नीचे से बरामद कर लिया है. पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक मोटर साइकिल बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
यह भी पढ़ें: पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली महिला, पंचायत ने करा दी शादी