बिहार

राज्यसभा चुनाव में वोट डालेंगे विधायक अनंत सिंह, एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया आदेश

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: मोकामा से विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें वोट डालने की अनुमति देते हुए आदेश दिया है कि उन्हें कस्टडी में विधानसभा लाया जाए. अदालत के निर्देश के अनुसार, अनंत सिंह को सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा लाया जाएगा, जहां वे राज्यसभा चुनाव में मतदान करेंगे. मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया जाएगा. बता दें कि, अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं. अनंत सिंह मोकामा के विधायक हैं.

यह भी पढ़े: पलामू में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक घायल